मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन से चली आ रही गिरावट का दौर आज थमा और सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढत के साथ बंद हुए। बाजारों में दिन भर तेजी का रुख रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आठ सौ 75 अंक यानि एक दशमलव एक-एक प्रतिशत की बढत के साथ 79 हजार 4 सौ 68 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी तीन सौ पांच अंक यानि एक दशमलव दो-सात प्रतिशत बढकर 24 हजार दो सौ 97 अंकों पर बंद हुआ।
व्यापक बाजारों में भी मजबूती दिखाई दी। बंबई शेयर बाजार के मिड कैप सूचकांक और स्मॉल कैप सूचकांक दोनों में ही दो प्रतिशत से अधिक की बढत दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखाई दी।
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह…
प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…
सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…
गृह मंत्रालय, सेना के सहयोग से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 60…
देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…