यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने घोषणा की है कि आज से शुरू होने वाली तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय भारतीय बैंक संघ के साथ हुए समझौते के बाद लिया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ने कहा कि यह निर्णय कल रात भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के बीच हड़ताल से संबंधित मुद्दों पर हुई बैठक के बाद लिया गया।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कुछ अन्य यूनियनों और एसोसिएशनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली को लागू करने और प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन- पीएलआई योजना को वापस लेने की दो प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था।
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…