भारत

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में दो महिलाओं सहित तीन नक्‍सलवादी मारे गए

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में दो महिलाओं सहित तीन नक्‍सलवादी मारे गए। पुलिस अधीक्षक निलोत्पल ने बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार पेरिमिली दलम के कुछ सदस्‍य भामरागढ़ तालुका में कटरंगट्टा गांव के नजदीक जंगल में शिविर लगाकर जवाबी हमले की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के नेतृत्‍व में सी-60 जवानों की दो टुकड़ियों को भेजा गया। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी के बाद घटनास्थल से मिले एक शव की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर वासु के रूप में हुई है। अन्य दो महिला नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

घटनास्‍थल से तीन स्वचालित हथियार, एक एके 47 राइफल, एक कार्बाइन और एक इंसास राइफल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि इलाके में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

10 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

10 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

10 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

1 दिन ago