भारत

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मृत्‍यु

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास आज सवेरे करीब 4 बजे हुई भगदड़ में दो महिलाओं सहित कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर है। पुरी के जिला अधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। माना जा रहा है कि तीनों पीड़ित पास के खुर्दा जिले के रहने वाले हैं और रथयात्रा के लिए पुरी आए थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुंडिचा मंदिर के पास एक ट्रक से पवित्र चरमाला लकड़ियाँ उतारते समय कई श्रद्धालु घायल हो गए। इससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा है कि सरकार घटना की पूरी जांच करेगी। पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कारणों की जांच कर रहे हैं।

भक्‍तों का जमावड़ा बहुत भारी संख्‍या में है। यह विगत वर्ष की अपेक्षा ज्‍यादा है। सुबह के समय में जो घटना घटी है उसकी जांच की जा रही है। कब क्‍यूं हुआ, कैसे हुआ, क्‍या कारण रहा है वो सब तथ्‍यों को उजागर किया जाएगा।

भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ अब गुंडिचा मंदिर के सामने खड़े हैं। देवताओं को आज शाम तक मंदिर में प्रवेश करना है, जो उनके नौ दिवसीय प्रवास की शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान, वे पांच जुलाई को रथयात्रा की वापसी यात्रा के दौरान इन्हीं रथों पर श्री जगन्नाथ मंदिर लौटने से पहले गुंडिचा मंदिर में निवास करेंगे।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

14 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

17 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

17 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

17 घंटे ago