insamachar

आज की ताजा खबर

Home Minister Amit Shah today paid tribute to the martyred soldiers at the National Police Memorial in New Delhi on the occasion of Police Commemoration Day
भारत

आज पुलिस स्मृति दिवस है

आज पुलिस स्मृति दिवस है। 1959 में इसी दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में दस पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब से, हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने आज ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा: “पुलिस स्मृति दिवस पर, हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को नमन करते हैं और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। उनकी अटूट निष्ठा ही हमारे देश और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। संकट और जरूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “नक्सलवाद लंबे समय से हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है, लेकिन हम इस समस्या को बढ़ने नहीं देंगे। हमारी पुलिस, CRPF, BSF, सभी अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोगात्मक कार्य सराहनीय है। पूरे देश को विश्वास है कि अगले साल तक यह समस्या समाप्त हो जाएगी। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या भी बहुत कम है और उन्हें भी अगले साल मार्च तक समाप्त कर दिया जाएगा।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *