भारत

आज शिक्षक दिवस है; राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

आज शिक्षक दिवस है। यह दिन शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। “शिक्षकों को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में, भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे एक महान शिक्षक और दार्शनिक थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा के प्रचार-प्रसार में लगाया। इसीलिए जब उन्हें राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी गई, तब उन्होंने कहा था कि उनके जन्मदिन को यदि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो उन्हें बहुत खुशी होगी। इसके बाद सरकार की ओर से इसे मान्यता दी गई और प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ये दिन हमें अपने गुरूओं के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने समर्पण और प्रतिबद्धता से शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाया है और विद्यार्थियों के जीवन पर उसका गहरा असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन को पोषित करने के लिए शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों का भी स्मरण करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; “सभी को, विशेष रूप से सभी मेहनती शिक्षकों को, #शिक्षकदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! मन को पोषित करने के लिए शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है। हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों का भी स्मरण करते हैं।”

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

1 घंटा ago

भारत ने रियाद हवाई अड्डे पर हमलों की निंदा की और जानमाल तथा संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…

2 घंटे ago