भारत

विश्वभर में आज थिरु ओणम मनाया जा रहा है

विश्वभर में आज थिरु ओणम मनाया जा रहा है। यह केरल का सबसे बड़ा त्योहार है। ओणम को लेकर पूरे राज्य में उत्सव का वातावरण बना हुआ है।

“ओणम का पर्व राजा महाबली के स्‍वागत के रूप में मनाया जाता है। राजा महाबली की प्रजा उन्‍हें एक न्यायप्रिय और दयालु शासक होने के कारण अत्‍यंत प्रेम करतेी थी। यह त्योहार 11 दिन पहले अथम उत्सव के साथ शुरू हुआ था। आज थिरु ओणम है, जो इस उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। दिन की शुरुआत पारंपरिक पुष्प कालीन पूक्कलम से हुई और इसके बाद केले के पत्तों पर परोसे जाने वाला पकवान, जिसे ओना सद्या भी कहा जाता है, परोसा जाता है। पूरे केरल में, आधिकारिक निकाय, सांस्कृतिक संगठन और स्थानीय समुदाय विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल और अन्य गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। सबरीमाला और गुरुवायुर सहित प्रमुख मंदिरों में आज विशेष पूजा और ओना सद्या का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा; “सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं! यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नई खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और प्रचुर समृद्धि लाए। ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करेगा और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगा।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम…

32 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब…

34 मिनट ago

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग बढ़ाने के लिए नई पहलों की घोषणा की

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस में कल जी-7 शिखर सम्मेलन में एक सत्र को संबोधित…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के पुनर्वास…

11 घंटे ago