Categories: भारत

बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की आज 10वीं वर्षगांठ

बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की आज 10वीं वर्षगांठ है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी, विद्यार्थी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। इस योजना की 10वीं वर्षगांठ पर समारोह आज से 8 मार्च तक जारी रहेगा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इसका समापन होगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य और जिला स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

देश में लैंगिक संतुलन और घटते बाल लिंगानुपात के गंभीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योजना की शुरूआत की। इस योजना ने सरकारी एजेंसियों नागरिक समाज मीडिया और जनता को लैंगिक भेदभाव को दूर करने बालिकाओं के महत्व को समझने और उनके अधिकारों और अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया है। जन्म के समय राष्ट्रीय लिंग अनुपात 2014-15 में नौ सौ 18 की तुलना में पिछले वित्तीय वर्ष में 930 हो गया है। माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं का सकल नामांकन अनुपात भी 75.51% से बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है। कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव में एक लाख से अधिक लड़कियों का पुनः नामांकन कराया जिससे उन्हें अपना भविष्य दोबारा संवारने में मदद मिली।

इस अवसर पर आज से 8 मार्च तक मध्य प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पहल पर हर सप्ताह अलग अलग विषय पर कार्यक्रम होंगे। पहले सप्ताह में 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 पर जागरूकता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और सैनिटरी पैड का वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। दूसरे सप्ताह में वन विभाग के सहयोग से पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा। तीसरे सप्ताह में स्कूल में बालिकाओं को प्रवेश दिलाने के लिए नामांकन अभियान संचालित होगा। चौथे, पांचवें और छठे सप्ताह में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Editor

Recent Posts

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

3 घंटे ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

4 घंटे ago

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

5 घंटे ago