छत्तीसगढ में मुठभेड में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आज सभी समाचार पत्रों ने प्रकाशित की है। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- कई हमलों के सूत्रधार और एक करोड़ के इनामी चलपति का खेल खत्म, 48 घंटे की मुठभेड में 14 नक्सली ढेर।
दैनिक जागरण के अनुसार पेरिस जलवायु संधि के साथ डब्लूएचओ से भी अलग हुआ अमरीका।
नवभारत टाइम्स लिखता है- जन्म से नागरिकता और नहीं, अवैध प्रवासियों पर भी ऐक्शन।
हिन्दुस्तान की सुर्खी है- चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स सात महीने के निचले स्तर पर। पत्र लिखता है, शेयर बाजार में बढ़ी चिंता, एक दिन में निवेशकों के सात करोड़ 52 लाख रुपये डूबे।
दैनिक भास्कर ने खूबसूरत गुलमर्ग शीर्षक से वहां हो रहे हिमपात का चित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- हिमाचल में अगले दो दिन बर्फबारी और पंजाब के छह जिलों में वर्षा। अमर उजाला की सुर्खी है- छह साल में 21 जनवरी का दिन रहा सबसे गर्म, नौ साल में सर्वाधिक रहा औसत न्यूनतम तापमान, चार दिन से गर्मी दिखा रही तेवर।
दैनिक जागरण के अनुसार- तुर्किये के एक होटल में आग लगने से 76 लोगों की मौत, कई खिड़की से कूदे। और पत्र ने दिल्ली में चल रहे ऑटो एक्सपो की खबर सचित्र प्रकाशित की है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…