भारत

दुनिया की सबसे घातक औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक भोपाल गैस त्रासदी की आज 40वीं बरसी

दुनिया की सबसे घातक औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक भोपाल गैस त्रासदी की आज 40वीं बरसी है। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रार्थना सभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत हुए गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भोपाल गैस पीड़ितों और उनके बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। नवम्बर माह तक 20 हजार से ज्यादा गैस पीड़ितों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। इसके फलस्वरूप गैस पीड़ित मरीजों को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधीन संचालित 6 अस्पतालों और 9 औषधालयों के साथ प्रदेश के सभी अनुबंधित अस्पतालों में भी नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड मिलने से गैस पीड़ित चाँद भाई और मोहम्मद साबिर के लिए भी इलाज आसान हो गया है।

जो गैस पीडितों के लिए आयुष्‍मान कार्ड जो बने हैं अब उससे ये होगा की आदमी वहीं भी प्राइवेट में जहां भी उसकी मर्जी आई वो इलाज करवा लेगा। उससे ये फायदा है। फायदा ये है कि भाई मतलब ये कहीं भी आप ईलाज करवा सकते हैं, किसी भी बड़े हॉस्‍पि‍टल में अगर आपके पास पैसा नहीं है तो वो तो गरीब को मतलब एक सहायता मिली, आयुष्‍मान है तो कोई दिक्‍कत ही नहीं है उसमें। उधर, राज्य शासन से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करीब 4 हजार 406 गैस पीड़ित विधवाओं को पेंशन राशि के अलावा भोपाल गैस राहत विभाग द्वारा एक हजार रूपये प्रतिमाह अतिरिक्त पेंशन भी दी जा रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

1 घंटा ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

2 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago