भारत

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की आज 77वीं पुण्‍यतिथि, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की आज 77वीं पुण्‍यतिथि है। इस अवसर पर राष्‍ट्र आज महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। नई दिल्‍ली में राजघाट स्थित गांधीजी की समाधि पर आज सुबह सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की जाएगी। राष्‍ट्र प्रतिवर्ष तीस जनवरी को महात्‍मा गांधी के जीवन और विरासत का स्‍मरण करता है। गांधी जी आजादी के लिए भारतीय संघर्ष के प्रेरणास्रोत थे।

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श देशवासियों को विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनकी सेवा और बलिदान को याद किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

10 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

12 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

12 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

12 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

12 घंटे ago