लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 94 सीटों के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के अन्य चरणों के लिए प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 17 राज्यों और 4 केन्द्रशासित प्रदेशों की एक सौ दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 18 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
इस चरण में तमिलनाडु के सभी 39 सीटों, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और असम की पांच-पांच, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर और अंडमान निकोबार, पुदुचेरी, लक्षद्वीप और मणिपुर की एक-एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। मणिपुर के दूसरे निर्वाचन क्षेत्र के कुछ भाग के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं, शेष भाग में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।…
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह…
झारखंड सरकार ने अनियमितताओं के कारण रद्द की गई 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर एसीके पीटीई लिमिटेड द्वारा एको टेक्नोलॉजी एंड…
सरकार ने पाइप से रसोई गैस कनेक्शन घर-घर पहुंचाने के लिए एक स्कीम को मंज़ूरी…
दूरसंचार विभाग की डिजिटल भारत निधि के तहत आज नई दिल्ली के संचार भवन में…