दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। 70 सीटों की विधानसभा के लिए 719 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि सबसे कम 5 उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीटों से हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार एक हजार पांच सौ 22 नामांकन पत्रों में से 477 रद्द कर दिए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में 397 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक बयान में बताया कि 15 करोड़ रुपये मूल्य के 212 गैर-लाइसेंसी हथियार, करीब 36 हजार लीटर शराब और 75 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…
लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…