आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस है। यह दिवस प्रति वर्ष 15 मार्च को उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों को बढ़ावा देने और उन्हें संरक्षित करने के लिए बनाया जाता है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का विषय है-सतत जीवन शैली के लिए न्यायोचित परिवर्तन।
केन्द्र सरकार ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिकायतों के, शीघ्र निवारण के साथ साथ पारदर्शी और निष्पक्ष बाज़ार सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उपभोक्ता मामलों का विभाग, जागो ग्राहक जागो के माध्यम से, कई जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने भी शिकायतों के समाधान में तेजी लाने के लिए, एक हजार से अधिक कंपनियों के साथ भागीदारी की है। ई-कॉमर्स में अनुचित व्यापार से, लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए, उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 को अधिसूचित किया है। इस नियम का उद्देश्य, ई-कॉमर्स में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही और कुशल शिकायत निवारण तंत्र को बढ़ावा देना है।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…