स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू किया है। सुनीता और बुच नौ महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हैं। क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ फाल्कन-नाइन रॉकेट का कल रात प्रक्षेपण हुआ।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रक्षेपण से पहले अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने नासा के स्पेसएक्स क्रू-10 के लिए समर्थन का एक वीडियो संदेश साझा किया है।
मिशन के अंतर्गत अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चार क्रू सदस्यों को भी भेजा गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव इस अभियान पर गये हैं।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले वर्ष जून में अंतरिक्ष स्टेशन में गये थे। दोनों को करीब एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहना था।
भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…
यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…
भारत, नई दिल्ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…