आज विश्व रेडियो दिवस है। लोगों में रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रेडियो के जरिए सूचना पाने को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह रेडियो की विशिष्ट उपयोगिता को याद करने का भी दिन है जो दुनिया के हर हिस्से में लोगों तक पहुंचता है और उन्हें एकजुट करता है। इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस का विषय है – रेडियो और जलवायु परिवर्तन। इस अवसर पर अपने संदेश में यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा कि विश्व रेडियो दिवस संचार के इस स्थायी, बहुमुखी और व्यापक रूप से सुलभ माध्यम का जश्न मनाने का अवसर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को इस महीने 23 तारीख को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने विचार व सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…