insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शांतिनिकेतन, विश्वभारती विश्वविद्यालय और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश में प्रमुख आयोजन शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का योगदान साहित्य के क्षेत्र से कहीं अधिक व्यापक था। उन्‍होंने गुरुदेव को एक अग्रणी विचारक, कलाकार और शिक्षाविद बताया, जिनकी रचनाओं में भारतीय सभ्यता की समृद्धि और मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों की झलक मिलती है, और समाज और आने वाली पीढ़ियों पर उनका अमिट प्रभाव रहेगा। उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि गुरुदेव की शाश्वत शिक्षाएं लोगों का मार्ग प्रशस्‍त करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरूदेव टैगोर ने असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुरुदेव ने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव टैगोर ने मानवता की गहरी भावनाओं और संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने समाज को नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव को गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उनके विचार हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि गुरुदेव ने साहित्य, संगीत और दर्शन के माध्यम से स्वतंत्रता की भावना को नई गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि रबींद्रनाथ ठाकुर की कालजयी रचना गीतांजलि ने मानवता, आध्यात्मिकता और संवेदनशीलता को नई दिशा दी है और जन गण मन ने राष्ट्रीय एकता, गरिमा और आत्मसम्मान को आवाज दी है।

रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरुदेव ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को अत्यंत सशक्त बनाया। गुरूदेव को एक महान साहित्यकार, गहन विचारक और संगीत प्रतिभा का धनी बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका जीवन, दर्शन और मूल्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *