आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस वैश्विक महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करना है। यह दिवस डॉ. रॉबर्ट कोच की ओर से 1882 में तपेदिक के रोगाणु की खोज की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा है कि तपेदिक आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्वभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि तपेदिक मुक्त भारत अभियान ने शीघ्र निदान को बढ़ावा देने, मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता को मजबूत करने और रोगी देखभाल में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
इस वर्ष विश्व तपेदिक दिवस का विषय है- “हाँ, हम तपेदिक समाप्त कर सकते हैं।” यह तपेदिक के उन्मूलन के लिए चल रहे प्रयासों पर विचार करने और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है, ताकि दवाओं से प्रतिरोधी तपेदिक के बढ़ते खतरे का मुकाबला किया जा सके।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…