भारत

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में आज 207वां शौर्य दिवस मनाया जा रहा है

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में आज 207वां शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। विजयस्तंभ को नमन करने के लिए राज्‍य से और राज्य के बाहर से भी लाखों अनुयायी एकत्र हुए हैं।

207वें शौर्य दिवस के अवसर पर लाखों लोग विजयस्तंभ को नमन करने के लिए एकत्र आए हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी आज विजयस्तंभ को वंदन किया।

महाराष्ट्र के पुणे जिले का कोरेगांव भीमा गांव एक जनवरी, 1818 को भीमा नदी के तट पर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई के लिए जाना जाता है। यह लड़ाई ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पेशवाओं के बीच हुई थी और यह तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध का हिस्सा थी, जिसने पेशवा शासन के अंत को चिह्नित किया।

इसके बाद, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भारत के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया। एक जनवरी, 1927 में, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने इस विजय स्तंभ का दौरा किया और इसे सलामी दी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

3 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

5 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

5 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

5 घंटे ago