महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में आज 207वां शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। विजयस्तंभ को नमन करने के लिए राज्य से और राज्य के बाहर से भी लाखों अनुयायी एकत्र हुए हैं।
207वें शौर्य दिवस के अवसर पर लाखों लोग विजयस्तंभ को नमन करने के लिए एकत्र आए हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी आज विजयस्तंभ को वंदन किया।
महाराष्ट्र के पुणे जिले का कोरेगांव भीमा गांव एक जनवरी, 1818 को भीमा नदी के तट पर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई के लिए जाना जाता है। यह लड़ाई ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पेशवाओं के बीच हुई थी और यह तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध का हिस्सा थी, जिसने पेशवा शासन के अंत को चिह्नित किया।
इसके बाद, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भारत के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया। एक जनवरी, 1927 में, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने इस विजय स्तंभ का दौरा किया और इसे सलामी दी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…