भारत

मध्‍य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी सरकार का आज एक वर्ष पूरा

मध्‍य प्रदेश में डॉक्‍टर मोहन यादव के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी सरकार का आज एक वर्ष पूरा हो रहा है। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने एक वर्ष के अपने कार्यकाल को राज्‍य की प्रगति और निवासियों का जीवन स्‍तर उन्नत करने में समर्पित बताया।

मध्य प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने बीते वर्ष में न सिर्फ मौजूदा चुनौतियों का समाधान किया है, बल्कि जनकल्याण और विकास के कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की नींव भी रखी है। उन्होंने महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

मोहन यादव ने बताया कि युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी तो दी ही जाएगी, इसी के साथ ढाई लाख नौकरियों के अवसर भी सृजित किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के…

32 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने AIIB की अध्यक्ष ज़ू जियायी से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक-एआईआईबी की अध्यक्ष…

2 घंटे ago

ईरान पर इज़राइल-अमरीका की संयुक्त सेनाओं के मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हुआ

ईरान और इस्राएल-अमरीका के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ गया…

3 घंटे ago