अंतर्राष्ट्रीय

युद्ध के कारण तेल आपूर्ति में बाधा की आशंका से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण आज दोपहर वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे होर्मुज जल–डमरू–मध्य में व्यवधान की आशंका बढ़ गई है। होर्मुज से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत और भारत के कच्चे तेल आयात का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा गुजरता है। ताजा समाचारों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड 9 दशमलव 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 79 डॉलर और 76 सेंट प्रति बैरल पर और डब्‍ल्‍यू टी आई-क्रूड भी आठ दशमलव आठ प्रतिशत बढ़कर 72 डॉलर और 89 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

पश्चिमी एशिया में संघर्ष तेज होने के कारण आज घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर के कारोबार के दौरान दोनों दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, सेंसेक्स एक हजार छह सौ 79 अंक लुढकर 79 हजार छह सौ 8 जबकि निफ्टी पांच सौ 11 अंक गिरावट के साथ 24 हजार छह सौ 68 पर था।

Editor

Recent Posts

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

1 घंटा ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

3 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

4 घंटे ago

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…

4 घंटे ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

4 घंटे ago