जीएसटी दरों में सोमवार से लागू कटौती आज के सभी अखबारों के मुख पृष्ठ पर है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- नवरात्र और जीएसटी बचत उत्सव के पहले दिन उमड़े खरीददार, चहका बाजार। खूब बिके ए.सी., टी.वी., और कार। अमर उजाला ने पीएम मोदी के शब्दों को दिया है- करों में कटौती से बढ़ेगी बचत, हर वर्ग को मिलेगा सीधा लाभ।
एफआईआर में न लिखें आरोपियों की जाति, उत्तरप्रदेश सरकार ने जारी किया निर्देश। जनसत्ता के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले के अनुपालन में राज्य सरकार ने पुलिस दस्तावेज और सार्वजनिक नोटिसों से जातिगत संदर्भों को तत्काल हटाने का दिया निर्देश।
बॉडीगार्ड सैटेलाइट और ड्रोन योद्ध बनाएंगे हमारे आकाश को अभेद्य, राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है। ड्रोन वॉरफेयर की चुनौतियों से निपटने की बड़ी तैयारी। सरकार ने शुरू किया 27 हजार करोड़ रूपये का विशेष सैटेलाइट प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट।
अरूणाचल प्रदेश में 51 सौ करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बयान राष्ट्रीय सहारा में है- कठिन विकास कार्यों को हाथ नहीं लगाना कांग्रेस की “पुरानी आदत”।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…