आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 10 दिसंबर 2024

सोरोस और अडानी मुद्दों पर नहीं चली संसद, आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, जमकर हंगामा। जनसत्ता सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।

हिन्दुस्तान ने आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट का कथन प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- पश्चिम बंगाल में ओबीसी दर्जा देने के मामले में सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने की टिप्पणी। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी कई अखबारों ने प्रकाशित किया है। अमर उजाला लिखता है- पीएम ने कहा-भारत ने सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र से हर क्षेत्र में किया विकास।

हिंद को मिला नया योद्धा, ‘आईएनएस तुशिल’ रडार को देगा चकमा, शत्रुओं का बनेगा काल। रूस के तटीय शहर कैलिनिनग्राद के तट पर भारतीय नौसेना को सौंपा गया जहाज, दैनिक जागरण की खबर है।

शतरंज में 9 साल के आरित कपिल द्वारा 66 साल के ग्रैंड मास्टर को हराने की खबर आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। दैनिक भास्कर लिखता है- छोटी उम्र, बड़ा कमाल, ग्रैंड मास्टर को हराने वाले पहले भारतीय बने आरित।

पहाड़ों ने पर्यटकों को बुलाया, बर्फबारी से मैदानों में हल्की शीतलहर आज से। राजस्थान पत्रिका ने हुस्न पहाड़ों का शीर्षक से शिमला की मनमोहक तस्वीरों के साथ यह खबर प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

9 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

9 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

9 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

9 घंटे ago