आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 10 नवंबर 2024

अखबारों ने देश के कई हिस्‍सों में बढ़ते वायु प्रदूषण को प्रमुखता दी है। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- हवा में नहीं कम हो रहा ज़हर, सुबह के समय धुंध की परत। अमर उजाला लिखता है- सांसों पर संकट, दिल्‍ली हवा हुई बहुत खराब। वीर अर्जुन की सुर्खी है- देश के कई हिस्‍सों में वायु गुणवत्‍ता खराब, कुछ स्‍थानों पर स्थिति गंभीर श्रेणी में पहुंची। दैनिक ट्रिब्‍यून के अनुसार एन.जी.टी. की सख्‍ती, पानीपत थर्मल प्‍लांट पर छह करो 93 लाख रुपये का जुर्माना। दैनिक जागरण का अनुमान- अभी छह दिन खराब रहेगी हवा।

दैनिक भास्‍कर ने विशेष आलेख में लिखा है- नवम्‍बर का पहला सप्‍ताह बीत गया, पहाड़ों पर मैदानों जैसा हाल, बर्फ नदारद।

झारखंड और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव भी अखबारों के पहले पन्‍ने पर हैं। हिन्‍दुस्‍तान का शीर्षक है- मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों से सियासी तापमान और चढ़ा। देशबन्‍धु ने झारखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को सुर्खी बनाया है- हम नफरत को मोहब्‍बत से हराएंगे।

हरिभूमि के अनुसार अयोध्‍या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए जुटे करीब 20 लाख रामभक्‍त।

राजस्‍थान पत्रिका की पहली खबर है- सावधान, जाने-अनजाने 73 प्रतिशत स्‍कूली बच्‍चे देख रहे हैं अश्‍लील सामग्री। बच्‍चे हो रहे हैं मनोरोगी।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

58 मिनट ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

1 घंटा ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

1 घंटा ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

1 घंटा ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

1 घंटा ago