आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 10 अक्टूबर 2024

दिग्‍गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन आज के समाचार पत्रों के मुख पृष्‍ठ पर है। राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं – अलविदा ‘भारत के रतन’। वहीं दैनिक जागरण का कहना है-साधारण जीवन जीते थे, सौ से ज्‍यादा देशों में कंपनियां संचालित करने वाले रतन टाटा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के बदलते सुर पर भी अखबारों की नज़र है। दैनिक जागरण लिखता है हरियाणा में हार से आइ.एन.डी.आइ.ए. में रार, कांग्रेस की रणनीति को सहयोगी दलों ने हार के लिए बताया जिम्‍मेदार।

दो परमाणु पनडुब्‍बी और 31 प्रीडेटर ड्रोन के लिए 80 हजार करोड़ रूपए के सौदे को मिली मंजूरी को अमर उजाला ने अहमियत दी है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने दी मंजूरी, अमरीका से होगी खरीद। पनडुब्बियों का स्‍वदेशी स्‍तर पर ही होगा निर्माण।

राजस्‍थान के बहुचर्चित रूप कंवर सती कांड में 37 साल बाद सभी आठ आरोपियों के दोष मुक्‍त होने को जनसत्‍ता ने प्रमुखता दी है। जयपुर की विशेष अदालत ने सती प्रथा का महिमा मंडन करने के आठ आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी किया।

दिल्‍ली में सीएम आवास के अलॉटमेंट को लेकर मचा घमासान नवभारत टाइम्‍स सहित कई अखबारों में है। पीडब्‍ल्‍यूडी ने सीएम का बंगला किया सील।

यूपीआई लाइट से अब रोज कर सकेंगे एक हजार रूपए का लेन-देन वॉलेट सीमा पांच हजार की गई। रिजर्व बैंक की यह घोषणा राष्‍ट्रीय सहारा में है। बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेने वालों को रिजर्व बैंक की बड़ी राहत। हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार समय से पहले कर्ज चुकाने पर अब नहीं देना होगा जुर्माना।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

20 मिनट ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

24 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

28 मिनट ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

30 मिनट ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

33 मिनट ago