आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 11 फरवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की फ्रांस यात्रा आज के सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी का रोडमैप होगा तैयार। वहीं, दैनिक जागरण ने लिखा है- फ्रांस यात्रा के बाद वाशिंगटन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री। मोदी-ट्रंप वार्ता से निकलेगा ट्रेड वार का रास्‍ता।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब विधायकों को दिल्‍ली बुलाए जाने पर भी अखबारों की नजर है। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- केजरीवाल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री और विधायकों की आज बुलाई बैठक।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र राष्‍ट्रीय सहारा ने बॉक्‍स में दिया है- चुनौतियों का सामना करने से मिलती है सफलता।

बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो 2025 को अखबारों ने सचित्र दिया है। शक्ति का महाकुंभ शीर्षक से राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों रूसी सुखोई-57 और अमरीकी एफ-35 ने भारतीय आकाश में दिखाया दम।

गड़बड़ कर रहीं लोन कंपनियों पर सख्‍ती- वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन का यह बयान हिन्‍दुस्‍तान के बिजनेस पन्‍ने पर है।

वित्तमंत्री ने लोकसभा में कहा सोने की नीलामी में वित्तीय संस्‍थानों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के उल्‍लंघन पर होगी कार्रवाई।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

39 मिनट ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

42 मिनट ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

43 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

46 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

48 मिनट ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

5 घंटे ago