आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 11 सितम्बर 2025

नेपाल का घटनाक्रम आज भी सभी अखबारों की पहली बड़ी खबर है। अमर उजाला की सुर्खी है- सड़कों पर सेना उतरने के बाद नेपाल में शान्ति, अंतरिम सरकार बनाने में जुटे आंदोलनकारी। हरिभूमि ने लिखा है- पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल की कमान।

भारत और अमरीका के बीच रिश्‍ते फिर पटरी पर आने को भी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर जगह दी है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- फिर से दोस्‍ती को उत्‍सुक मोदी-ट्रंप। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका को बताया स्‍वाभाविक साझेदार, वहीं ट्रंप ने कहा- भारत से बातचीत जारी। दैनिक जागरण का कहना है- भारत-अमरीका में कारोबारी समझौता जल्‍द, पचास प्रतिशत टैरिफ कटौती पर फैसले की संभावना।

फेक न्‍यूज पर नियम होंगे कड़े। राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार- संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर दुष्‍प्रचार और एआई से बनी फर्जी खबरों पर प्रतिबंध, जुर्माना और सजा की सिफारिश की।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने खबर दी है- अब पूरे देश में शुरू होगी वोटर लिस्‍ट रिवीजन की कवायद। निर्वाचन आयोग ने एस.आई.आर. पर राज्‍यों के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। तारीख का ऐलान होगा जल्‍द।

बिहार में सात हजार छह सौ सोलह करोड़ रुपये की दो बड़ी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाओं को केन्‍द्र सरकार की मंजूरी, दैनिक भास्‍कर में है। इनमें मोकामा से मुंगेर के बीच फोर लेन हाइवे और भागलपुर-दुमका-रामपुर हॉट रेलवे लाइन का दोहरीकरण शामिल।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

4 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

4 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

4 घंटे ago