आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 12 नवंबर 2024

पटाखों के चलते प्रदूषण का समाचार अमर उजाला सहित कई अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- कोई धर्म प्रदूषण फैलाने की अनुमति नहीं देता, स्‍वच्‍छ हवा सबका मौलिक अधिकार। उधर दैनिक जागरण ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए अपनी सुर्खी में लिखा है पटाखों पर प्रतिबंध के लिए तत्‍काल स्‍पेशल सेल गठित करे दिल्‍ली पुलिस। जबकि‍ हिन्‍दुस्‍तान का कहना है- अदालत ने दिल्‍ली सरकार से कहा-25 तक निर्णय लेकर अवगत कराएं।

लोकसत्‍य ने प्रधानमंत्री के इस वक्‍तव्‍य को प्रमुखता दी है कि- कुछ लोग देश को टुकडों में बांटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के हवाले से पत्र लिखता है- संत-महात्‍माओं ने हमारी पहचान को पुनर्जीवित किया। इस समाचार पर वीर अर्जुन की सुर्खी है- विकसित भारत के लिए एकता जरूरी। प्रधानमंत्री ने कहा राष्‍ट्र विरोधी लोग समाज को बांटने का कर रहे हैं प्रयास।

झारखंड में पहले चरण का प्रचार थमा इस समाचार को सुर्खी देते हुए देशबन्‍धु लिखता है- पहले चरण में 43 सीटों पर होगा मतदान, छह सौ 83 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में, अतिंम दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत।

लोकसत्‍य, पंजाब केसरी, नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा, हिन्‍दुस्‍तान आदि समाचार पत्रों ने न्‍यायमूर्ति संजीव खन्‍ना के भारत के 51वें मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ लेने के समाचार को प्रमुखता दी है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- 51वें सीजेआई बने खन्‍ना,छह महीने का होगा कार्यकाल। पत्र के अनुसार वे 13 मई 2025 को होगें सेवा निवृत्‍त।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago