आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 13 अगस्त 2025

सुप्रीम कोर्ट द्वारा द‍िल्‍ली एनसीआर में पुराने वाहनों के मालिकों के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश आज सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है- हिन्‍दुस्तान लिखता है- सुप्रीम कोर्ट ने केन्‍द्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, पुराने वाहनों पर अभी कार्रवाई नहीं।

बिहार में एसआईआर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नागरिकता प्रमाण के रूप में आधार, मतदाता पहचान पत्र स्‍वीकार नहीं जनसत्‍ता की सुर्खी है। दैनिक जागरण ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के शब्‍द प्रकाशित किए हैं- मतदाता सूची में नागरिकों को जोड़ना और बाहर करना चुनाव आयोग का अधिकार।

देश में दौड़ेगी पहली हाईड्रोजन ट्रेन, पंजाब केसरी सहित सभी अखबारों की खबर है- पत्र लिखता है- रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा- यह ऐतिहासिक कदम उठाने वाले भारत पांचवां देश होगा।

राष्‍ट्रीय खेल विधेयक पर संसद की मुहर, राज्‍यसभा से भी प‍ारित, राष्‍ट्रपति से मंजूरी के बाद लागू हो जाएगा नया कानून।

नवभारत टाइम्‍स की खबर है। खुदरा मंहगाई में उम्‍मीद से तेज़ गिरावट, साढे छह साल बाद दो फीसदी के नीचे अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र लिखता है- सरकार के आंकडे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मुद्रास्‍फीति के मोर्च पर राहत।

स्‍मार्टक्‍लास में आगे बैठने से कमजोर हो रही है नजर, स्‍क्रीन से ज्‍यादा नजदीकी दे रहा छात्रों को आंखों में सूखापन और सिर दर्द। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

6 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

6 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

6 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago