अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर है। दैनिक जागरण लिखता है- उडान भरते ही गिरा विमान, 241 की मौत। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- हादसे के बाद मलबे से जीवन की तलाश। अमर उजाला ने सुर्खी दी है-मौत की उडान। सिर्फ एक ही यात्री जिंदा बचा। नवभारत टाइम्स के शब्द है- प्लेन क्रैश के बाद स्पाइस जेट, इंडिगो, बोइंग के शेयर धड़ाम।
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी की खबर जनसत्ता ने प्रमुखता से दी है। पत्र लिखता है- दिन भर झुलसाती रही तेज धूप, आज से बारिश के आसार। दैनिक जागरण की खबर है- लगातार चौथे दिन जारी रहा गर्मी और लू का सितम, हीट इंडेक्स 54 दशमलव 4 डिग्री पर।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित देशबन्धु की खबर है।
फिल्म सिटी में बनेगा सबसे बडा डिजिटल स्टूडियों, रेगिस्तान, पहाड़ और जंगल के दृश्य फिल्माए जाएंगे हिंदुस्तान की सुर्खी है।
मई में 75 माह के निचले स्तर पर रही खुदरा महंगाई दैनिक जागरण सहित सभी अखबारों की खबर है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…