आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 मई 2025

सिंदूर से खींची लक्ष्‍मण रेखा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इन शब्‍दों को नवभारत टाइम्‍स ने प्रमुखता दी है। एस-400 और रनवे दिखाकर पाकिस्‍तान को दिया कड़ा संदेश। जनसत्‍ता और पंजाब केसरी की सुर्खी है- भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम, तबाही। राष्‍ट्रीय सहारा का शीर्षक है- आतंकवाद जारी रहा, तो मिट जाएगा पड़ोसी देश।

राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार- पहलगाम हमले के बाद 15 लाख भारतीय वेबसाइट पर साइबर हमले हुए। भारतीय सुरक्षा तंत्र ने सभी को नाकाम किया।

देशबंधु और हरिभूमि की ख़बर है- विदेश मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया कश्‍मीर पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं।
दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- ऑपरेशन सिंदूर राजस्‍थान में स्‍कूली पाठ्यक्रम में होगा शामिल, बच्‍चे सैन्‍य पराक्रम पढ़ेंगे।

दैनिक ट्रिब्‍यून और वीर अर्जुन के अनुसार- सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्‍कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादी ढेर हुए।
हिन्‍दुस्‍तान की ख़बर है- निर्वाचन आयोग डुप्‍लीकेसी की समस्‍या खत्‍म करने के लिए जल्‍द ही यूनिक ऐपिक नंबर जारी करेगा।

अमर उजाला के अनुसार- दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल की खाड़ी पहुंचा।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

8 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

10 घंटे ago