आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बिहार दौरे को कई अखबारों ने मुखपृष्‍ठ पर स्‍थान दिया है। दैनिक ट्रिब्‍यून ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- राजद-कांग्रेस के कुशासन में बिहार ने बहुत कष्‍ट झेला है। वहीं, देशबन्‍धु के शब्‍द हैं- मोदी बोले, भारत में देश का कानून चलेगा, घुसपैठियों का नहीं।

राष्‍ट्रीय सहारा और अमर उजाला ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय की इस टिप्‍पणी को सुर्खी बनाया है- पूरे देश में नहीं रोका जा सकता एस.आई.आर. को। बिहार का फैसला पूरे देश पर लागू होगा। जनसत्‍ता के अनुसार- अब दिल्‍ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी।

हिन्‍दुस्‍तान, पंजाब केसरी, राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्‍यून ने वक्‍फ संशोधन अधिनियम पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय को प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण और राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- पूरे कानून पर रोक से इनकार।

वीर अर्जुन, हरिभूमि और राजस्‍थान पत्रिका की खबर है- अमरीका के साथ आज होगी ट्रेड डील पर चर्चा, निकलेगी सुलह की राह।

बिजनेस स्‍टैंडर्ड के अनुसार देश में बेरोजगारी दर घटकर पांच दशमलव एक प्रतिशत पर आई।

दैनिक भास्‍कर और हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- 26 अक्‍टूबर से फिर खुलेगा राजधानी दिल्‍ली का टर्मिनल-टू। अपना सामान खुद चैक-इन कर सकेंगे यात्री।

अमर उजाला के खेल पन्‍ने की सुर्खी है- मध्‍य क्षेत्र ग्‍यारह साल बाद दक्षिण क्षेत्र को हराकर बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

7 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

7 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

7 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

12 घंटे ago