आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 15 दिसंबर 2024

संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री का ये बयान कि प्रमुख विपक्षी दल ने संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड किया, को हिन्‍दुस्‍तान ने पहली खबर बनाया है। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि संविधान को चोट पहुंचाने में नहीं छोडी कसर।

रिजर्व बैंक द्वारा किसानों के लिए बिना किसी जमानत के ऋण की सीमा एक लाख साठ हजार से बढ़ाकर दो लाख करने को हरिभूमि सहित अधिकतर अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। पत्र आगे लिखता है- बैंको को निर्देश दिया गया है कि वे दिशानिर्देशों को शीघ्रता से लागू करें और ऋण प्रावधानों के बारे में व्‍यापक जागरूकता सुनिश्चित करें।

भारतीय सेना को मिले चार सौ छप्‍पन युवा अवसर अमर उजाला की खबर है। पत्र में पासिंग आउट परेड के बाद देश की सेवा को तत्‍पर युवा अफसरों के खुशी बनाते चित्र को दिया है।

प्रदूषण से निपटने को स्‍कूल-बसों पर नियम सख्‍त नवभारत टाइम्‍स की पहली खबर है। पत्र ने इन नियम की जानकारी विस्‍तार से देते हुए लिखा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर ग्रैप में बदलाव किया गया है। दैनिक जागरण की सुर्खी है कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रैप-2 में ही सडकों पर प्रतिदिन करना होगा पानी का छिड़काव।

मध्‍य प्रदेश में सर्दी ने तोडा रिकॉर्ड शिमला और देहरादून में भी ठंड बढ़ने को दैनिक भास्‍कर ने प्रमुखता से देते हुए मौसम विभाग के हवाले से लिखा है- बर्फीली हवाओं ने बढाई सर्दी। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – पहाडों में हुई कडाके की ठंड कश्‍मीर में ठंड के बीच पर्यटकों के तंगमर्ग में जमे हुए झरने के चित्र दिये हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…

10 घंटे ago

ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को मान्यता दी

भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, ब्रिटेन ने भारत की कार्बन…

10 घंटे ago

बेंगलुरु में वनों पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित हुई

वन क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 7वीं बैठक 8 सितंबर…

10 घंटे ago

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक 8 सितंबर 2026 को…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया…

12 घंटे ago