आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 15 जनवरी 2025

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कल प्रयागराज में संगमतट पर उमड़ें श्रद्धालुओं की तस्‍वीरें सभी अख़बारों ने प्रमुखता से प्रकाशित की हैं। दैनिक जागरण लिखता है-त्रिवेणी में घुला अमृत, साढ़े तीन करोड़ लोगों ने महाकुंभ में लगाई पुण्‍य की डुबकी। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- श्रद्धा का सैलाब, महाकुंभ का पहला शाही स्‍नान संपन्‍न, हर ओर हर-हर गंगे। हरिभूमि ने संगम में डुबकी के दौरान हेलीकॉप्‍टर द्वारा 50 क्विंटल फूलों की बारिश की मनमोहक तस्‍वीरें प्रकाशित की हैं।

लास एंजिलिस के जंगलों में आग का खतरा बरकरार। दो बड़ी घटनाओं में अबतक 24 लोगों की जान गई, तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया जनसत्‍ता की खबर है। दैनिक जागरण लिखता है- आग ने खड़े किए सुपर पावर पर सवाल, आठवें दिन भी नहीं बुझी लास एंजिल‍िस की आग।

भारतीय सेना दिवस आज, देश का दिल मध्‍य प्रदेश बना रहा थल सेना को और मजबूत, रक्षा निर्यात बढ़ाने में भी हिस्‍सेदारी। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है।

दैनिक भास्‍कर ने गणतंत्र दिवस की जश्‍न की जबरदस्‍त तैयारियां करते जवानों का चित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- सुबह ठंड के बावजूद रिर्हसल में जोश के साथ परेड करते दिखे जवान।

Editor

Recent Posts

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) नेट दिसंबर…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से 19 महीने के नर चीते की मौत को गंभीरता से लिया

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से…

4 घंटे ago

DRI ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर दो अभियानों में 13.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग 55,000 ई-सिगरेट जब्त कीं

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए…

4 घंटे ago

DRI ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 45 जीवित सरीसृप बरामद किया; दो गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान…

4 घंटे ago

भारत और मैक्सिको ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (PTA) के लिए बातचीत शुरू की, कार्य क्षेत्र शर्तों पर हस्ताक्षर किए

मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्‍यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी…

4 घंटे ago

एग्जिट पोल से इस्राएल के संसदीय चुनाव में गतिरोध के संकेत, गठबंधन की सरकार बनने की संभावना

इस्राएल में संसदीय चुनाव में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। चुनावी परिणाम के चलते…

7 घंटे ago