आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 15 अक्टूबर 2024

कनाडा पर भारत की सख्‍ती को आज अधिकतर अखबारों ने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित किया है। पंजाब केसरी और दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- अलगाववादी हरदीप निज्‍जर के मामले में झूठे आरोपों के बीच बडा एक्‍शन, कनाडा के छह डिप्‍लोमेट निष्‍कासित। वहीं दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- विदेश मंत्रालय ने उठाए कठोर कदम, कनाडा से उच्‍चायुक्‍त और अन्‍य राजनयिकों को वापस बुलाया। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- कनाडा से रिश्‍ते और तल्‍ख, भारत ने अपने दूत बुलाए, उनके निकाले।

हरिभूमि ने जिनेवा में लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के इस बयान को सुर्खी बनाया है- भारत हमेशा से बहुपक्षवाद का प्रबल समर्थक रहा है।

हिन्‍दुस्‍तान के कारोबार पन्‍ने की खबर है- मौसम की मार से इस साल कीमतों में तेज उछाल, थोक मंहगाई ज्‍यादा बढी।

इक्‍नॉमिक टाइम्‍स की सुर्खी है- भारतीय शेयर बाजार ने चीन से ज्‍यादा मुनाफा दिया। पांच साल में 15 प्रतिशत रिटर्न।

वीर अर्जुन के अनुसार- दिल्‍ली में पहली जनवरी, 2025 तक पटाखों के उत्‍पादन, भंडारण, बिक्री और इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

10 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

10 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

11 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

11 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

11 घंटे ago