नेशनल हेरल्ड से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने की ख़बर सभी समाचार पत्रों की सुर्खी है। हिन्दुस्तान लिखता है- सोनिया-राहुल पर चार्ज शीट, 25 अप्रैल को संज्ञान लेगी कोर्ट।
नए वक्फ कानून पर सुनवाई आज, रिजिजू बोले, मुझे भरोसा विधायी मामले में दखल नहीं देगा सुप्रीम कोर्ट- अमर उजाला की सुर्खी है।
दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम की कोशिश, लाउडस्पीकर, साउंड बॉक्स के उपयोग के लिए लेनी होगी पुलिस की अनुमति, नियमों की अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई- दैनिक जागरण की ख़बर है।
शेयर बाजार में बहार, सेंन्सेक्स एक हजार पाचं सौ 78 अंक उछला, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर शुल्क में छूट की घोषणा से बाज़ार में आयी तेजी-राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है।
जनसत्ता ने मौसम का पूर्वानुमान प्रकाशित किया है। सामान्य से अधिक बारिश की सम्भावना। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- शुरुआती संकेतों से मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया, इस बार भी सामान्य से ज्यादा बारिश।
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक…
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व आज देश-विदेश…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर सभी को…
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…