केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने और हरियाणा से बिहार जा रही एंबुलेंस के पिकअप से टकराने की खबर को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। दैनिक ट्रिब्यून ने हादसों का रविवार शीर्षक से लिखा है- नभ, जल, थल में मौत का बवंडर।
हरिभूमि ने कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- भारत की जी-7 में भागीदारी से निकलेंगे कई संदेश, विश्व बिरादरी की नज़र पीएम मोदी पर। भारत को 2019 से लगातार अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साइप्रस यात्रा को भी अखबारों ने विस्तार से दिया है। देशबंधु लिखता है- प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार जताया।
जनसत्ता ने आस शीर्षक से लिखा है- पहलगाम में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है पर्यटन। आतंकी हमले के बाद ठप हो गया था कारोबार। दोबारा पर्यटन में आई तेजी से व्यापार से जुडे लोगों में खुशी।
अमर उजाला ने अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन के हवाले से लिखा है- धूप का पर्याप्त सेवन नहीं करने से लोगों में विटामिन डी की कमी आम।
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…
भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…
बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…
विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि दर का…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…