आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 17 फरवरी 2025

नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर मची भगदड़ से जुड़ी खबरें अधिकांश अखबारों के पहले पन्‍ने पर हैं। जनसत्ता की सुर्खी है – भगदड़ के बाद अपनों की तलाश में भटकने की नौबत, मरने वाले 18 हुए। अमर उजाला ने लिखा है – पुलिस का दावा, एक नाम वाली दो ट्रेनों पर भ्रम से मची भगदड़। राजस्‍थान पत्रिका का अरोप है – प्रशासन की लापरवाही और भीड़ प्रबंधन की चूक से मची भगदड़। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – हादसे के बाद भी नहीं बदले हालात, नई दिल्‍ली, पुरानी दिल्‍ली और आनंद विहार स्‍टेशन पर यात्रियों का हुजूम। दैनिक जागरण लिखता है – स्‍टेशन पर भगदड़ की जांच शुरू, साजिश की आशंका। पंजाब केसरी ने सूचित किया है – महाकुंभ जाने वाली ट्रेनें प्‍लेटफॉर्म 16 से चलेंगी।

दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री के नाम पर कल लग सकती है मुहर, हिन्‍दुस्‍तान ने पहले पन्‍ने पर दिया है। देशबन्‍धु की खबर है – भाजपा विधायक दल की बैठक टली, अब 20 फरवरी को हो सकती है। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – यमुना की सफाई का अभियान शुरू, खरपतवार व कचरा हटाने के लिए नदी में उतारी गई कई मशीनें।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आयोजित कुंभ की आस्‍था और जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन में मुख्‍यमंत्री योगी के भाषण को भी कई अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है – सीएम ने कहा ”प्रदूषण से सूख रही धरती की धमनियां, जलवायु परिवर्तन का निराकरण हो।”

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

6 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

7 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

17 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

17 घंटे ago