शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का संबोधन आज अधिकतर अखबारों के पहले पन्ने पर है। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- भारत की दो टूक, आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं। राष्ट्रीय सहारा ने विदेशमंत्री के इन शब्दों को दिया है- सहयोग में बाधक हैं, सीमा पार की तीन बुराईयां- आतंकवाद, चरमपंथ और अलगाववाद। वहीं, अमर उजाला और राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान जरूरी।
जनसत्ता, पंजाब केसरी और दैनिक जागरण ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों को प्रमुखता दी है। लिखा है- दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने एक करोड से अधिक केंद्रीयकर्मियों और पेंशनभोगियों को तोहफा दिया। वहीं, दैनिक भास्कर की सुर्खी है- कैबिनेट के फैसले से केंद्रीयकर्मियों का डीए तीन प्रतिशत तो गेहूँ पर एमएसपी डेढ सौ रूपये बढाया।
हरिभूमि की खबर है- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दस दिवसीय मैक्सिको और अमरीका के दौरे पर रहेंगी।
वीर अर्जुन के अनुसार साइबर सिक्योरिटी की नौकरियों में भारी वृद्धि। एक साल में विशेषज्ञों की मांग 14 प्रतिशत बढी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…