उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार की घोषणा, प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली को सडकों की सौगात, चुनाव आयोग की प्रेस कान्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने सहित विभिन्न खबरें सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने की सुर्खी बनी हैं।
नवभारत टाइम्स लिखता है- राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार। हिन्दुस्तान ने बताया है- राधाकृष्णन दक्षिण भारत में भाजपा का अहम चेहरा। दैनिक भास्कर के अनुसार ओबीसी समुदाय से हैं-राधाकृष्णन, समर्थक उन्हें तमिलनाडु का ‘मोदी’ कहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली में 11 हजार करोड की सडकों का उद्घाटन और उनके बयान अखबारों में प्रमुखता से हैं- हिन्दुस्तान ने पीएम का बयान दिया है- दिल्ली को विकास का मॉडल बनाएंगे। राजस्थान पत्रिका और राष्ट्रीय सहारा ने पीएम के हवाले से लिखा है – संविधान सिर पर रखने वाले ही उसे कुचलते थे, सत्ता में रहते बनाए अन्यायपूर्ण कानून।
दैनिक भास्कर और पंजाब केसरी ने लिखा है – चुनावी शुद्धता पर आर-पार, सात दिन में हलफनामा या माफी, तीसरा विकल्प नहीं। जनसत्ता के अनुसार – चुनाव आयोग की राहुल को ललकार, हलफनामा या माफी नहीं तो आरोप निराधार। दैनिक भास्कर ने खास खबर छापी है- डिजाइनर बेबी का ट्रैंड, हाई आईक्यू के लिए लाखों खर्च ताकि बच्चा बेहतर प्रदर्शन करे, एआई को चुनौती दे सके।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…