दिल्ली में नई सरकार के गठन होने का समाचार आज सभी समाचार पत्रों ने प्रकाशित किया है। हिन्दुस्तान की सुर्खी है – रामलीला मैदान में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज – भाजपा विधायक दल की कल होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, बीस को नई सरकार का गठन।
ज्ञानेश कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, नए कानून से हुई पहली नियुक्ति, अमर उजाला सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।
भू-गर्भ में प्राकृतिक बदलाव से दिल्ली में आया चार दशमलव शून्य तीव्रता का भूकंप, धौलाकुआं के झील पार्क में पांच किलोमीटर गहराई में केंद्र, जनसत्ता सहित सभी अखबारों की सुर्खी है। राष्ट्रीय सहारा लिखता है भूकंप के झटकों से थर्राया दिल्ली-एन सी आर, प्रधानमंत्री ने लोगों से किया सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड के बाद रेल मंत्रालय ने लिया बडा सबक, साठ बडे स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया – दैनिक जागरण की खबर है।
देश के हर जिले में तैनात होगी वर्टिकल टेक ऑफ एम्बुलेंस, मेडिकल एमरजेंसी से दूर होगी ट्रैफिक की समस्या – राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है।
विश्व की उन्नयासी शिक्षा प्रणालियों ने स्कूलों में स्मार्ट फोन पर रोक लगाई, कई देशों में बच्चों की शिक्षा और निजता पर बहस जारी – जनसत्ता की खबर है।
उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…
आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…
अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…
यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…
कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…
भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…