आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 18 मार्च 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात आज अनेक अखबारों की पहली सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान ने दो टूक शीर्षक से लिखा है – प्रधानमंत्री ने न्‍यूजीलैंड और रक्षामंत्री ने अमरीका के समक्ष मुद्दा उठाया, भारत विरोधी गतिविधियां रोकें न्‍यूजीलैंड-अमरीका।

पंजाब केसरी ने भी श्री मोदी का बयान दिया है – खालिस्‍तानियों पर लगाम कसे न्‍यूजीलैंड।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है – भारत ने अमरीका से कहा, अलगाववाद पर एक्‍शन ले।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने हरियाणा विधानसभा में पेश बजट पर टिप्‍पणी की है, चुनावी वादों पर अमल का नायाब बजट। पत्र लिखता है – महिलाओं को 2100 रूपए महीना, किन्‍तु कब-कैसे पता नहीं। पंजाब केसरी ने हरियाणा में ‘लाडो लक्ष्‍मी योजना’ के लिए पांच हजार करोड रूपए के बजट प्रावधान को पहले पन्‍ने पर दिया है।

सुनीता और विल्‍मोर आज धरती पर लौटेंगे, नासा ने किया एलान, स्‍पेसएक्‍स के यान की वापसी का होगा सीधा प्रसारण – जनसत्ता की पहली खबर है। दैनिक भास्‍कर ने सातवें सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड के मैच्‍योर होने और रिकॉर्ड 218 प्रतिशत रिटर्न मिलने की खबर को पहले पन्‍ने पर जगह दी है।

सोने के एक दिन में 13 सौ रूपए चढ़कर 90 हजार सात सौ 50 रूपए प्रति 10 ग्राम होने का समाचार खबर जनसत्ता में प्रमुखता से है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

9 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

12 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

12 घंटे ago