आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 19 अक्टूबर 2024

बाल विवाह रोकने संबंधी कानून पर सर्वोच्‍च न्यायालय का सुझाव आज के कुछ अखबारों की पहली सुर्खी है। दैनिक भास्कर ने न्यायालय के हवाले से लिखा है – संसद बाल विवाह को गैर-कानूनी घोषित करने पर विचार करे। बाल विवाह बच्‍चों की आजादी छीनते हैं, इसे रोकने के कानून में खामी। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है- बाल विवाह की रोकथाम में बाधा नहीं बन सकते पर्सनल लॉ। कोर्ट ने कहा बचपन में कराये गये विवाह छीन लेते हैं पसंद का जीवनसाथी चुनने की आजादी।

जनसत्ता ने हरियाणा में नायब मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही सु्प्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल शीर्षक से लिखा है- आरक्षण में कोटे के भीतर कोटा लागू करने वाला पहला राज्‍य बना हरियाणा। दैनिक जागरण ने भी यह खबर देते हुए लिखा है – प्रदेश में बदलेगी आरक्षण व्यवस्‍था, अनुसूचित जाति की आधी नौकरियां अब अति वंचितों को मिलेगी।

वीर अर्जुन ने बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर लिखा है, मरने वालों की संख्या 35 पर पहुंची। त्योहारी मौसम में दिल्‍ली की खराब आबो हवा को अनेक अखबारों ने प्रकाशित किया है। दैनिक ट्रिब्यून की पहली सुर्खी है- 13 स्थानों पर एक्‍यू आई 300 से अधिक। यमुना में झाग का उफान।

मौसम के मिजाज पर दैनिक जागरण के शब्‍द हैं – बदल रहा मौसम, दिवाली के पहले ठंड़ देगी दस्तक। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- सोने की बढ़ती कीमतों में त्योहारी तड़का, 80 हजार की दहलीज पा पहुंचा।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

7 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

7 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

7 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

12 घंटे ago