आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 2 अगस्त 2024

एससी और एसटी कोटे के भीतर नए कोटे को सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति। जनसत्‍ता सहित सभी अखबारों की खबर है। पत्र लिखता है- सात सदस्‍यीय पीठ ने पांच न्‍यायाधीशों की पीठ के फैसले को 6-1 के बहुमत से पलटा। देशबन्‍धु की सुर्खी है- आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला, एससी, एसटी का उप वर्गीकरण कर सकती हैं सरकारें।

अमर-उजाला ने हिमाचल और उत्‍तराखंड में बादल फटने से मची तबाही की खबर सचित्र प्रकाशित की है। 22 की मौत 54 लापता, सतलुज और ब्‍यास उफान पर, केदारनाथ यात्रा भी रोकनी पडी।

अब स्‍वपनिल ने दिया देश को ब्रॉन्‍ज, ओलांपिक में पहली बार भारत की शूटिंग में हैट्रिक, दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है।

बेरूत में मारे गए हिज्‍बुल्‍लाह कमांडर का शव मलबे से मिला, तनाव बढता देख भारत ने अपने नागरिकों से लेबनान छोडने को कहा। नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

पोष्टिक भोजन जुटा पाने में असमर्थ हैं अधिकांश भारतीय। दुनिया के अन्‍य देशों की तुलना में भारत में कम लोग भूखे रह रहे हैं, लेकिन जंक फूड का चलन तेजी से बढ रहा है, हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

सावन शिवरात्री आज, 19 साल बाद दुर्लभ सहयोग, पंजाब केसरी की खबर है। पत्र लिखता है सडकों पर कावडियों में भोले बाबा की भक्ति को लेकर मची धूम, समापन आज।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

2 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

2 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago