केंद्रीय आम बजट को ग्राफिक्स और आंकड़ों के माध्यम से पहले पन्ने पर समझाया है। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- करदाताओं पर करम- गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए खजाना खोला। नवभारत टाइम्स का शीर्षक है- बजट बढ़ाएगा बचत, विदेश में पढ़ना होगा सस्ता और बार-बार नहीं करानी होगी केवाईसी। पंजाब केसरी का शीर्षक है- महालक्ष्मी की कृपा- एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए विशेष प्रावधान। अमर उजाला की सुर्खी है- मध्य वर्ग का महाकुंभ, योजनाओं की सौगात।
जनसत्ता ने लिखा है- दो सौ वंदे भारत और सौ अमृत भारत तथा 17 हजार पांच सौ रेल डिब्बों के निर्माण को मंजूरी। वीर अर्जुन और दैनिक ट्रिब्यून के शब्द हैं- मिडिल क्लास को मिला तोहफा, मंहगी दवाओं से राहत देने का प्रयास, हरित ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित।
देशबंधु ने बजट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के प्रमुख नेताओं की बजट पर प्रतिक्रिया प्रकाशित की है। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- बजट की घोषणाओं से असमंजस में रहा बाजार, दिनभर उठक-पटक।
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर दैनिक जागरण की सुर्खी है- आम आदमी पार्टी छोड़ चुके आठ विधायक बने भाजपायी। दैनिक भास्कर के अनुसार कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने की रेस में तीन महिलाएं, भारत की रूबी ढल्ला भी शामिल।
भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…