आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 फरवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्‍ता को दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री चुने जाने की खबर आज सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- दिल्‍ली के भाग्‍य में हरियाणा की रेखा। पहली बार विधायक बनते ही बन गई सीएम। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- गुप्‍ता के हाथ दिल्‍ली की भाग्‍य रेखा, 27 साल बाद देश के दिल पर भाजपा करेगी राज। अमर उजाला के शब्‍द है- बूंदाबादी के बीच हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह।

मध्‍य प्रदेश के बाला घाट में पुलिस मुठभेड में चार नकसली ढेर।

देशबन्‍धु की सुर्खी है। महाकुंभ से तीन लाख करोड रुपये का अनुमान, बडा आर्थिक आयोजन बना महाकुंभ, स्‍थानीय व्‍यापार को भी मिला बढावा दैनिक जागरण की खबर है।

उत्तराखंड में बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे खेती की जमीन जनसत्ता सहित कई अखबारों में है।

अमरीका का यू-टर्न, ट्रंप बोले- जेलेंस्‍की के कारण युद्ध, राजस्‍थान पत्रिका की खबर है- पत्र लिखता है, चुनाव की मांग अमरीकी दूत पहुंचे कीव।

कल अंतरराष्‍ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर दादा-दादी और नाना-नानी बच्‍चों को पढ़ाएंगे नैतिकता का पाठ। बाल वाटिका से पांचवी कक्षा तक विभिन्‍न कार्यक्रमों का होगा आयोजन दैनिक भास्‍कर की खबर है।

Editor

Recent Posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए पांचवीं बजटपूर्व बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्‍ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…

6 घंटे ago

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल कारोबार 300 लाख करोड़ रुपये के पार, सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि

पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…

8 घंटे ago

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…

8 घंटे ago