विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए जाने का समाचार आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। जनसत्ता लिखता है- लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक की प्रतियां फाड़ी गई, हाथापाई की नौबत। अमर उजाला ने गृहमंत्री अमित शाह के शब्द प्रकाशित किए हैं- जनता तय करे- पीएम, सीएम या मंत्री को जेल से सरकार चलानी चाहिए या नहीं। जनसुनवाई में दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला, आरोपी गिरफ्तार दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों की सुर्खी है।
अग्नि-5 का सफल परीक्षण, चीन और तुर्किए सहित कई देश जद में राजस्थान पत्रिका की खबर है। पत्र लिखता है- एक साथ कई लक्ष्य भेदने में सक्षम। वायुसेना के लिए 97 तेजस जेट विमानों की खरीद को मंजूरी राष्ट्रीय सहारा की खबर है। भारतीय कंपनियों ने छूट बढने के बाद फिर शुरू की रूस से तेल की खरीदारी, घरेलू रिफाइनरियों के खरीद बढाने से चीन के लिए आपूर्ति में आ सकती है गिरावट। अमर उजाला की सुर्खी है। हीरे से बना सेंसर करेगा कैंसर की पहचान, ब्रिटेन की वारविक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया तैयार हिन्दुस्तान की सुर्खी है। जीपीएस से घर आएगा डाकिया, यूपीआई से होगा भुगतान राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है। पत्र लिखता है- पांच हजार आठ सौ करोड की नई एडवांस्ड पोस्टल तकनीक शुरू।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…