आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 22 अक्टूबर 2024

देपसांग और डेमचोक से हटेंगी सेनाएं, सीमा पर पहले की तरह गश्‍त करेंगे भारत-चीन- अमर उजाला की सुर्खी है। दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है रूस में मोदी-जिनपिंग की संभावित भेंट से पूर्व भारत की घोषणा। चीन के साथ एलएसी पर गश्‍त से जुड़े समझौते पर सहमति। राजस्‍थान पत्रिका ने इसे साढे चार साल से रिश्‍तों पर बर्फ पिघलने का संकेत बताया है।

गांदरबल आतंकी हमले के बाद घाटी में गम और गुस्‍सा, एनआईए ने मौके से साक्ष्‍य जुटाए-जनसत्ता की पहली सुर्खी है। राष्‍ट्रीय सहारा का कहना है- आतंकी हमले में टीआरएफ का हाथ।

विमानो में बम की धमकी पर हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- हवाई अड्डों की सुरक्षा सख्‍त, अफवाह पर कडी सजा मिलेगी। पत्र ने साथ ही लिखा है- दिल्‍ली धमाके में खालिस्‍तान संगठन की जानकारी तलब। नवभारत टाइम्‍स ने नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडु का बयान दिया है विमानों को फर्जी धमकी दी तो कड़ी सजा।

अमर उजाला ने पाकिस्‍तान में 64 वर्ष बाद हिन्‍दु मंदिर के जीर्णोद्धार समाचार देते हुए लिखा है, नारूवाल में बावली साहिब मंदिर का निर्माण शुरू।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

18 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

18 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

18 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

18 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

22 घंटे ago