राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान-3 की सफलता को याद करते हुए कई खबरें प्रकाशित की है। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- भारत के स्पेस स्टार्टअप्स को लगाने होंगे पंख। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सौ उपग्रह से निगहबानी जरूरी। नवभारत टाइम्स लिखता है- कैसा होगा भारत का अपना स्पेश स्टेशन, इसरो ने दिखाया मॉडल।
शीर्ष न्यायालय ने बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को दिया निर्देश, आनलाइन आवेदन, आधार स्वीकार करें जनसत्ता की खबर है। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- बिहार में सूची से बाहर हुए वोटरों को आधार के साथ दावे दर्ज कराने की सुप्रीम अनुमति।
आवारा कुत्तो पर शीर्ष न्यायालय का आदेश सभी समाचार पत्रों के प्रथम पृष्ठ पर है। लोकसत्य लिखता है-अब नसबंदी-टीकाकरण के बाद वहीं छोडे जाएंगे जहा से पकडे गए। पंजाब केसरी की सुर्खी है- सार्वजनिक जगह पर खाना देने पर रोक, खूंखार कुत्तों को नहीं छोडा जाएगा।
भविष्य में युद्ध से निपटने के लिए आठ नए क्षेत्रों में शोध होगा, डीआरडीओ आठ नई और अत्याधुनिक तकनीकों पर अनुसंधान करेगा, भारतीय सैनाओं को सशक्त बनाना मकसद। हिन्दुस्तान की खबर है।
भारतीय मूल के दिग्गज ब्रिटिश कारोबारी स्वराज पॉल के निधन का समाचार अमर उजाला ने प्रकाशित किया है। बेटी की मौत से टूटे तो लाखों बच्चों की जिंदगी संवारी, उद्यमिता के साथ-साथ परोपकार की अनमोल विरासत छोड गए कपारो समूह के संस्थापक।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…